राजस्थान के सभी कंप्यूटर अनुदेशकों (BCI, SCI) को एकजुट कर डिजिटल शिक्षा के माध्यम से राज्य के हर विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण, आधुनिक और भविष्योन्मुखी कंप्यूटर शिक्षा पहुँचाना, ताकि प्रत्येक विद्यार्थी को डिजिटल ज्ञान, तकनीकी दक्षता और उज्ज्वल भविष्य के अवसर मिल सकें।
हमारे प्रमुख लक्ष्य और कार्ययोजनाएँ
01
कक्षा 3-8 के लिए नए पद का सृजन करवाना
प्राथमिक स्तर पर नियमित रूप से कंप्यूटर अनुदेशकों के लिए पृथक पदों का निर्माण करवाना।
02
हमारा मानदेय को कैडर में सही करवाना
कंप्यूटर अनुदेशकों (BCI & SCI) के मानदेय व सेवा शर्तों को नियमित कैडर में सम्मिलित करवाना।
03
डिजिटल शिक्षा की क्रांति को हर स्कूल में ले जाना
हर विद्यालय में ICT लैब, इंटरनेट, आधुनिक उपकरण और डिजिटल संसाधनों की उपलब्धता।
04
कंप्यूटर शिक्षक को शिक्षक होने का पूरा सम्मान मिले
कंप्यूटर अनुदेशक को केवल ऑपरेटर नहीं, बल्कि पूर्ण शिक्षक का दर्जा, सभी शैक्षिक अधिकार और सम्मान।
05
सभी साथियों को आर्थिक / कानूनी / विभागीय सहायता
किसी भी साथी को सेवा, विभागीय कार्यवाही, कानूनी मुद्दों या आर्थिक समस्या में संगठित स्तर पर सहयोग।
06
चुनावी प्रक्रिया से सभी को जिम्मेदारी
सभी पदों पर पारदर्शी चुनाव कराकर हर साथी को संगठनात्मक जिम्मेदारी देना, जिसमें पूर्ण पारदर्शिता रखी जाएगी।
07
उठाया गया फंड का पूर्ण पारदर्शी विवरण
सभी आर्थिक योगदान, खर्च और फंड का संपूर्ण लेखा-जोखा वेबसाइट/सार्वजनिक माध्यम से साझा किया जाएगा।
08
कंप्यूटर को कक्षा 3 से 10 तक विषय के मुख्य धारा में लाना
कक्षा 3 से 10 तक कंप्यूटर को अनिवार्य विषय के रूप में नियमित पाठ्यक्रम में शामिल करवाना।
09
कंप्यूटर की पुस्तकों का नियमित रूप से अपडेट होना
तेजी से बदलती तकनीक के अनुसार पाठ्यपुस्तकों का समय-समय पर अपडेट कराना अनिवार्य है।
10
रोबोटिक्स एवं ड्रोन प्रोग्रामिंग को पाठ्यक्रम में शामिल करना
भविष्य की तकनीकी जैसे Robotics, Drone, AI, IoT और Programming को विद्यालयी शिक्षा के पाठ्यक्रम में सम्मिलित कराना, ताकि विद्यार्थी वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बन सकें।